गंभीर भूमिकाओं की तलाश में बिपाशा बसु
फिल्म राज 3 से सबको डराने वाली अभिनेत्री बिपाशा बसु ने इच्छा जताई है कि वो अपनी इमेज बदलेंगी। उन्हें लोग सेक्सी और हॉट तो कहते है लेकिन अभिनेत्री नहीं मानते हैं।अपने मादक हुस्न और और सेक्सी अदाओं पर इतराती हुई बिल्लो रानी ने कहा कि उन्हें जब लोग नशीली कहते हैं तो उन्हें बहुत खुशी होती है लेकिन अब वो अपने रूप के दम पर नहीं बल्कि अभिनय के बल पर लोगों के दिल पर राज करना चाहती हैं।
लेकिन सभी हिट फिल्मों ने उन्हें हॉट कहा एक्ट्रेस नहीं इसलिए बिपाशा ने अब गंभीर रोल करने का मन बना लिया है। हालांकि उन्होंने लम्हा जैसी फिल्म में नॉनग्लैमरस रोल करने की कोशिश की थी लेकिन फिल्म बुरी तरह से पिट गयी।


Click it and Unblock the Notifications
