मिस यूनिवर्स बनना चाहती है अविका उर्फ छोटी आनंदी

'बालिका वधू" में रोल खत्म होने के बाद अविका 'ससुराल सिमर का" में अपनी भूमिका को खूब पसंद कर रही है। उसने कहा, 'बालिका वधू" में कहानी 5 साल आगे बढ़ गई थी। 16 साल से बड़ी उम्र की लड़की चाहिए थी और मैं वह भूमिका नहीं निभा सकती थी। लेकिन उसके कुछ ही वक्त बाद मुझे 'ससुराल सिमर का" मिल गया। कलर्स की प्रोग्रामिंग हैड अश्विनी यार्डी ने मुझसे कहा था कि 'बालिका वधू" के बाद टीवी पर कमबैक के लिए यह शो बढ़िया रहेगा। इसलिए मैंने इसमें काम करना स्वीकारा।
गौरतलब है कि कलर्स के बहुचर्चित धारावाहिक बालिका वधू से अपना करियर शुरू करने वाली अविका गौर ने अपने अभिनय से और अपने भोले चेहरे से सब को मोहित कर लिया है। इसलिए जब बालिका वधू की कहानी को जब आगे बढ़ाकर अविका को हटाया गया तो सबने यही सोचा था कि ये सीरियल अब फ्लाप हो जायेगा क्योंकि इस धारावाहिक की यूएसपी अविका को हटा दिया गया है।
अविका की लोकप्रियता का आलम ये था कि पहले दो हफ्ते तक धारावाहिक में उसके जाने के बाद रफ्तार नहीं पकड़ी। आज भी लोग दूसरी आनंदी यानी प्रत्युषा बैनर्जी में अविका गौर को खोजने की कोशिश करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











