रेखा की बराबरी करना चाहती हैं सोनम कपूर
मुंबई। 1980 में आयी फिल्म 'खूबसूरत' की रीमेक में रेखा का किरदार निभा रही अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि मैं कड़ी मेहनत कर रही हूं कि इस किरदार में जितनी ऊर्जा रेखा जी ने लगाई थी, मैं भी वैसा ही करूं। हालांकि सोनम का कहना है कि मेरी फिल्म की कहानी पुरानी फिल्म से प्रेरित है, पर समय के अनुसार इसमें परिवर्तन किये गये हैं लेकिन कहानी का मूल आईडिया वही है।
सोनम ने रेखा की तारीफ करते हुए कहा कि मैं उनसे बेहद प्रभावित हूं और उनसे पहले मिल चुकी हूं। सोनम ने बताया कि वह अपने करियर में अलग अलग तरह के किरदार निभाना चाहती है। उनका कहना है कि मैंने शुरू में एक जैसे किरदार निभाये जिसमें मुझे फैशनेबल और स्टाइलिश दिखाया गया, पर अब मैं अलग किरदार कर रही हूं। सोनम इस समय 'भाग मिल्खा भाग' और 'खूबसूरत' के अलावा यशराज बैनर की एक फिल्म में भी आयुष्मान खुराना के साथ काम कर रही हैं।
उन्होने अपनी आने वाली फिल्म 'रांझना' के बारे में बताया कि वह इस फिल्म में किरदार की मांग के मुताबिक मैंने काम किया है। सोनम ने अभी तक कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें से थैंक्यू, मौसम ओर पलेयर्स फ्लॉप फिल्में हैं। उन्होने यह भी कहा कि मैं अपने करियर में साधारण फिल्में नहीं करना चाहती हूं क्योंकि इस तरह की भूमिकाओं पर लोग ध्यान नहीं देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
