पापा संग काम करने को बेकरार आलिया भट्ट
आलिया ने कहा कि उनकी यह दिली इच्छा है कि वह एक दिन जरूर महेश भट्ट की लिखी कहानी पर काम करें लेकिन आलिया को लगता है कि शायद ही उनका यह सपना पूरा हो पाये।
अलिया ने कहा कि, "मैं अपने पिता के निर्देशन में काम करना चाहती हूं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह कभी दोबारा निर्देशन करेंगे।"
'अर्थ', 'सारांश', 'जख्म' जैसी फिल्मों के निर्देशक ने 1999 में 'कारतूस' और 'ये है मुंबई मेरी जान' के बाद निर्देशन छोड़ दिया है। अब वह अपने बैनर विशेष फिल्म्स के तहत फिल्म निर्माण करते हैं। विशेष फिल्म्स में वह अपने भाई मुकेश भट्ट के साथ काम कर रहे हैं।
आलिया ने कहा, "लेकिन हां, मैं अपनी कंपनी (विशेष फिल्म्स) के लिए काम करना चाहती हूं। मेरे पिता मुझसे बहुत बड़े हो सकते हैं। लेकिन उनका दिल मेरी तरह जवां है। घर में वह हम सबसे ज्यादा ऊर्जावान रहते हैं।"
2012 में 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' के साथ शुरुआत करने वाली आलिया की इस साल कोई फिल्म नहीं आई।
2013 के अपने अनुभवों के बारे में अलिया ने कहा, "यह मेरे लिए प्यार भरा और उथल पुथल वाला साल रहा। हां, यह निर्णायक साल था। इस साल को मैं मुख्यत: 'हाईवे' की शूटिंग के लिए याद करूंगी। कभी-कभी मैं भूल जाती हूं कि मैंने सिर्फ एक ही फिल्म की है। मैं तीन परियोजनाओं पर काम कर रही हूं। मेरे पास धर्मा प्रोडक्शन की तीन फिल्में हैं।"
मालूम हो इम्तियाज अली की फिल्म 'हाईवे' में आलिया भट्ट के साथ रणदीप हुड्डा हीरो हैं। लोगों को इस मिस मैच जोड़ी से ज्यागा उम्मीद तो नहीं है लेकिन हां फिल्म के प्रोमो ने जरूर फिल्म के बारे में उत्सुकता पैदा कर दी है।


Click it and Unblock the Notifications
