रानी-प्रियंका जैसा बनना चाहती हैं हॉट परिणीति

लगता है कि चोपड़ा सिस्टर्स को कुछ ज्यादा ही बोलने की आदत है तभी तो मैडम लोग गाहे-बेगाहे ऐसे बयान देने लगी हैं जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ जाती हैं। आप नहीं समझे कि हम किसकी बात कर रहे हैं तो हम बात कर रहे हैं प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की। जो साथ-साथ तो कभी भी बात करते हुए नजर नहीं आती हैं लेकिन फिर भी दोनों पीठ पीछे एक-दूसरे की तारीफ ही करती रहती हैं।

सिर्फ दो फिल्म पुरानी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने कहा है कि वह विविधता को पसंद करती हैं, इसलिए उनकी दिली इच्छा है कि वह जो भी फिल्में करें उनमें काफी अंतर हो इसलिए वह अपनी आदर्श अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा और रानी मुखर्जी को मानती हैं, जिनकी फिल्मों में काफी कुछ देखने को मिलता है। बड़बोले पन में अपनी बहन प्रियंका से दो कदम आगे जाने वाली परिणीति चोपड़ा ने कहा कि यदि कोई कलाकार टाइप हो जाता है तो वह उसकी गलती है न कि फिल्मकार की।

परिणीति ने कहा कि रानी की फिल्में दिल पर दस्तक देती हैं तो वहीं फिल्म बर्फी में प्रियंका की एक्टिंग देखकर वह हैरान रह गयी थीं। प्रियंका ने बेहतरीन अभिनय किया है फिल्म में। मैं भी कुछ ऐसा ही करना चाहती हूं।

गौरतलब है कि यशराज की फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिक्की बहल' से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली परिणीति को फिल्म इश्कजादे में नोटिस किया गया था। फिलहाल इश समय परिणीति बड़े-बड़े कलाकारों के साथ काम कर रही हैं देखते हैं कि उनकी यह दिली इच्छा कब पूरी होती है?

आईये आपको दिखाते हैं परिणीति चोपड़ा की दिलकश तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X