'मुझे ऐसा पति चाहिए जो मेरी मां के साथ रह सके', सारा अली खान का बेबाक बयान!
अभिनेत्री सारा अली खान फिल्मों के अलावा अपनी कई बातों को लेकर खबरों में रहती हैं। कहीं उनके बयान तो कहीं तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं। इस वक्त उनको लेकर एक खबर सामने आ रही है जो कि उनके बयान पर आधारित है। उन्होने अपनी शादी को लेकर कुछ ऐसा कहा जो कि चर्चा में है। इस दौरान सारा अली खान ETimes से बात कर रहीं थीं। सारा अली खान अपनी शादी पर खुलकर बोलती हैं, उनके बयान से इतना तो साफ जाहिर हो रहा है कि उनको घरजमाई टाइप का दुल्हा चाहिए।
अभिनेत्री एक ऐसे व्यक्ति से शादी करने की बात की है, जो उनकी माँ अमृता सिंह के साथ रहने लगेगा। इससे इतना तो तय है कि सारा अली खान अपनी शादी और पति दोनों को लेकर क्लियर हैं।

हालांकि उनके नाम अपने को-स्टार से जुड़ चुके हैं लेकिन सारा अली खान की तरफ से किसी तरह का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है जो कि उनकी रिलेशनशिप को सच करार दे सके हैं। सारा अली खान एक बेहतरीन अदाकारा हैं और अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर बिजी हैं।
वो इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म 'अतरंगी रे' को लेकर बिजी हैं, वो काफी मेहनत कर रहीं हैं और प्रमोशन्स जारी हैं। सारा अली खान के साथ इस फिल्म में धनुष और सुपरस्टार अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं।
इस फिल्म का ट्रेलर और गाना पहले ही रिलीज हो चुका है। सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ से अपने करियर की शुरुआत की थी और इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications