मेरा पुलिसकर्मियों से स्पेशल कनेक्शन है : सलमान खान

Salman Khan
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का अपने भाई अरबाज खान के निर्माण में बनी 'दबंग' में पुलिस अधिकारी का किरदार करने के बाद कहना है कि उनका पुलिस से एक विशेष संबंध हैं क्योंकि उनके दादा एक पुलिस अधिकारी थे और खुद उनका भी पुलिस से संपर्क रहा है। सलमान ने कहा, "मुझे ऐसा इसलिए लगता है कि मेरे दादा इंदौर के पुलिस उप महानिरीक्षक थे, खुद मेरा भी पुलिसकर्मियों से बहुत लंबा संबंध रहा है.!"

सलमान को फुटपाथ पर सो रहे चार लोगों के ऊपर से कथित तौर पर कार चलाने के आरोप में 2002 में जेल में समय गुजारना पड़ा था। इसके बाद जोधपुर में एक लुप्तप्राय हिरण के शिकार के आरोप में 2007 में उन्हें एक बार फिर सलाखों के पीछे जाना पड़ा। चवालीस वर्षीय सलमान ने 'वांटेड', 'गर्व' और 'औजार' जैसी कई फिल्मों में पुलिस अफसर की भूमिका निभाई है।

सलमान ने 1988 में 'बीवी हो तो ऐसी' फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपनी फिल्म 'वीर' के लिए जहां अपने बाल लंबे किए थे वहीं 'दबंग' के लिए बाल छोटे किए और मूंछें भी रखीं। वह कहते हैं, "मैंने हाल ही में 'वीर' पूरी की थी और मुझे अपने बाल बहुत छोटे काटने पड़े जबकि मैं ऐसा नहीं करना चाहता था। लंबे बाल अच्छे दिखते थे। उन्हें लंबा करने में बहुत समय लगा था, इसलिए मैं नहीं चाहता था कि कोई भी मेरे बाल काटे।"

सलमान ने 'दबंग' में अजीब डांस किया है जिस पर उनका कहना है, "वास्तव में मैंने इस फिल्म में हर उस व्यक्ति की नकल की है जो डांस नहीं कर सकता। इसमें नाइटक्लब-डांसिंग स्टाइल का नृत्य, ऐसा नृत्य जो आप किसी समारोह में करते हैं और ऐसा डांस है जिसे आप तब करते हैं जब आपने शराब पी होती है और मजा ले रहे होते हैं। यह फिल्म खासतौर पर उन लोगों को समर्पित है जो डांस नहीं कर सकते।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X