इलियाना डिक्रूज़ का इमोश्नल मैसेज..सभी को किया थैंक यू
वेलेंटाइन डे के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज़ ने सभी को धन्यवाद किया है।
वेलेंटाइन डे के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज़ ने सभी को धन्यवाद किया है। इलियाना ने लिखा कि हमें हमारी ज़िंदगी में कोई न कोई ऐसा व्यक्ति ज़रूर मिलता है जिसे वो हर दिन थैंक यू कहना चाहे। इलियाना ने ऐसे ही एक बहुत ही इमोशनल लेटर लिखा है।
इलियाना ने लिखा कि एक और खूबसूरत दिन और खूबसूरत ज़िंदगी के लिए शुक्रिया। मैं अपने खूबसूरत से परिवार का तह दिल से स्वागत करती हूं। ये ऐसा समय है जब मैं अपने बेड से नीचे नहीं उतरना चाहती, थोड़ा और सोना चाहती हूं।

मैं उसके लिए शुक्रिया अदा करती हूं कि मेरे पास स्वस्थ शरीर है, अच्छा काम है और बेहद प्यारा सा परिवार है। मैं हमेशा हर दिन कुछ न कुछ ऐसा ज़रूर पाती हूं जिसके लिए मुझे शुक्रिया अदा करना चाहिए।
#JustIn: रणबीर कपूर का ये First Look...सलमान के टाईगर सीक्वल के लिए खतरा है!
ये तो था इलियाना का इमोशनल मैसेज। वहीं बात करें इलियाना की फिल्मों की तो वो आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ रुस्तम फिल्म में नज़र आई थीं। वहीं वो अपनी अगली फिल्म बादशाहो में नज़र आएंगी। इस फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में आपको नज़र आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications