किसने उड़ायी आमिर की भूख और रातों की नींद!
अपनी आगामी फिल्म 'पीके' को लेकर आमिर खान काफी उत्साहित हैं। और इसी उत्साह ने आमिर की भूख और रातों की नींद उड़ा दी है। जी नहीं, यह हम नहीं कह रहे, बल्कि यह बात आमिर ने खुद ट्विटर पर अपने फैंस के साथ शेयर की है।

फिलहाल आमिर पीके के प्रमोशन में बिजी में हैं। अपनी हर फिल्म की तरह पीके के प्रमोशन को लेकर भी आमिर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। हाल ही में, पीके का मल्टी सिटी प्रमोशन भी किया गया, जिसमें टीम ने बिहार के भोजपुर से लेकर बनारस और जयपुर जाकर फिल्म प्रमोशन किया।
फिल्म पीके 19 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। लिहाजा, आमिर अब काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। अपने इसी उत्साह को बांटते हुए आमिर ने ट्विटर पर पोस्ट किया है कि, सिर्फ पांच दिन और..ए़डवांस बुकिंग कल सुबह से शुरू हो जाएगी..और आज रात मैं सो नहीं पाऊंगा..मुझे शुभकामनाएं दें..
बहरहाल, पीके इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। वहीं इस साल अब तक 8 फिल्मों ने 100 करोड़ कल्ब में एंट्री पाई है। लिहाजा, आमिर की इस फिल्म से निर्माताओं के साथ साथ लोगों को भी काफी उम्मीदें हैं। मिस्टर परफेक्शनिस्ट और राजकुमार हिरानी की जोड़ी ने पहले भी 3 इडियट्स जैसी सुपरहिट फिल्म दी है।
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'पीके' में आमिर खान के अलावा अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, संजय दत्त और बोमन ईरानी मुख्य किरदारों में नजर आएंगी। रिलीज के पहले ही अनुष्का और आमिर के किरदारों को काफी पसंद किया जा रहा है। अब ये देखना है कि पीके दर्शकों का कितना दिल जीत पाती है।


Click it and Unblock the Notifications