"मैं शाहरुख खान के साथ काम करने का बहुत दिनों से इंतजार कर रहा हूं"
शाहरुख खान एक ऐसे एक्टर हैं जिनके साथ कोई भी बॉलीवुड डायरेक्टर एक बार जरूर काम करना चाहेगा।बॉलीवुड के बेहतरीन डायरेक्टर में से एक राजकुमार हिरानी भी शाहरुख खान के साथ काम करना चाहते हैं। MAMI फिल्म फेस्टिवल में उन्होंने अपने दिल की बात कही।
राजकुमार हिरानी ने कहा कि "हम भी जब भी मिलते हैं फिल्मों की और साथ काम करने की बातें करते हैं लेकिन फिलहाल कुछ भी ऐसा पाइपलाइन में नहीं है। मैं आशा करता हूं कि जल्द ही उनके लिए कोई अच्छी स्क्रिप्ट लिखूंगा और हम दोनों साथ काम करेंगे।"

उन्होंने MAMI फिल्म फेस्टिवल में किरण राव और अनुपमा चोपड़ा की भी तारीफ की और कहा कि "किरण राव, अनुपमा चोपड़ा MAMI के साथ तीन सालों से जुड़ी हुई हैं , यह अच्छा है। वे मुख्यधारा वाले लोगों को जानती हैं और उन्होंने उन्हें MAMI में लोगों को शामिल करने में कामयाबी हासिल की है। यह एक ऐसा शहर है जहां फिल्म बनाई जाती है, यहां एक फिल्म फेस्टिवल होना दिलचस्प है।
आपको बता दें कि फिलहाल राजकुमार हिरानी अपनी अगली फिल्म दत्त बायोपिक पर काम कर रहे हैं जिसमें संजय दत्त की भूमिका रणबीर कपूर निभा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications