''मैं गलत वक्त पर सही इंसान बन गया था''

ऋषि कपूर ने अपने बारे में कहा कि मैं भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में गलत समय पर सही इंसान बन गया हूं।

By Shivani Verma

ऋषि कपूर जितने अपने ज़माने में लोगों के फेवरिट थे उतना ही आज भी लोग इन्हें पसंद करते हैं। वहीं बात करें चर्चाओं में रहने की तो ऋषि कपूर अब अपने बयानों को लेकर काफी चर्चाओं में रहते हैं। हाल ही में ऋषि कपूर ने अपने बारे में बात की है।

ऋषि कपूर ने अपने बारे में कहा कि मैं भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में गलत समय पर सही इंसान बन गया हूं। ऋषि कपूर ने कहा भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक्शन करने वाले अभिनेताओं के बीच एक रोमांटिक हीरो के रूप में वह ऐसे थे जैसे 'गलत वक्त पर सही इंसान'।

i-ve-been-the-right-guy-at-the-wrong-time-says-rishi-kapoor

ऋषि कपूर ने आगे कहा कि जिस समय मैं फिल्म इंडस्ट्री में आया उस समय भारतीय सिनेमा में एक्शन का बोलबाला था, वहीं जब मैंने काम छोड़ा तो उस वो रोमांटिक फिल्मों का दौर था। ऋषि कपूर का कहना है कि एक्शन फिल्मों में काफी समय तक जमें रहने का क्रेडिट मुझे ही जाता है।

शाहिद, दीपिका और रणवीर ने निकाली भड़ास..भंसाली पर अटैक का यूं दिया जवाब

ऋषि ने कहा कि 1973 में आई फिल्म बॉबी में काम करने के बाद मुझे अपना करियर बनाना था। लेकिन उस समय मुझ पर रोमांटिक हीरो की छाप पड़ गई थी। वो ऐसा समय था जब अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना जैसे एंग्री यंग मैन का छवि बनी हुई थी।

वो ऐसा समय था जब मैं गलत समय पर सही इंसान बन गया था। कल शाम यहां टाटा स्टील कोलकाता लिटरेरी मीट के दौरान उन्होंने ये बातें कहीं। वहीं इस दौरान उन्होंने 'खुल्लमखुल्ला: रिषी कपूर अनसेंसर्ड' पर अपने साइन भी किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X