''मैं पार्टियों में संजय दत्त का सूट पहनकर जाता था''
अनिल कपूर ने बताया कि एक समय ऐसा था जब वो पार्टियों में जाने के लिए संजय दत्त के सूठ रेंट पर लेकर पहना करते थे।
बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जो आपस में काफी अच्छे दोस्त भी हैं। अनिल कपूर और संजय दत्त भी उन्हीं में से एक हैं। हाल ही में अनिल कपूर ने बताया कि एक समय ऐसा था जब वो पार्टियों में जाने के लिए संजय दत्त के सूट रेंट पर लेकर पहना करते थे।

अनिल कपूर, सतीश कौशिक, गुलशन ग्रोवर फिल्म राम लखन की रिलीज़ तारीख पर इकठ्ठे हुए थे। इस दौरान इस फिल्म के प्रीमियर की फुटेज दिखाई गई थी जिसमें अनिल कपूर ने बेहतरीन सा सूठ पहना हुआ था।वो देखकर अनिल कपूर बोले कि इस प्रीमियर में जो मैंने सूठ पहना हुआ है वो पक्का मेरा नहीं है, बल्कि उधार लिया हुआ है।
#Shock: अक्षय कुमार के फैन्स इस खबर से काफी निराश होंगे!
बहरहाल, आपको बता दें कि अनिल कपूर की अगली फिल्म मुबारकां हैं जिसमें वो पहली बार अर्जुन कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगे। डायरेक्टर अनीज बज़्मी की यह फ़िल्म एक रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म होगी। बहरहाल, अनिल कपूर का यह लुक वाकई अलग है।


Click it and Unblock the Notifications