विलेन पापा गंदे, कॉमिक पापा अच्छे: श्रद्धा कपूर
इन दिनों भट्ट कैंप की आने वाली फिल्म आशिकी 2 की चर्चा जोरों पर हैं। फिल्म आशिकी 2 के गाने तुम ही हो... ने जहां इंटरनेट पर धूम मचा रखी है वहीं दूसरी ओर इस गाने की हिरोईन श्रद्धा कपूर..भी लोगों को अच्छी लग रही हैं।
खलनायक शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर भी यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले उनकी दोनों फिल्में 'तीन पत्ती'और लव का दि एंड' सुपर फ्लॉप रही हैं। श्रद्धा को इस फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीद है। फिल्म की तारीफ करते हुए श्रद्दा ने कहा कि उन्हें उनके पापा के विलेन वाले रोल अच्छे नहीं लगते थे।
जब वह उनकी फिल्में देखती थीं और उनके पापा को फिल्म का हीरो पीटता था तो उन्हें अच्छा नहीं लगता था, वह जोर-जोर से चिल्लाने लगती थीं। लेकिन बाद में उनकी मां ने उन्हें समझाया कि यह तो फिल्म हैं।श्रद्धा ने कहा कि उन्हें उनके पापा के कॉमिक रोल काफी अच्छे लगते हैं। श्रद्धा ने कहा कि उनके पापा दुनिया के सबसे अच्छे पापा है, वह बहुत ही अच्छे इंसान हैं। फिल्म 26 अप्रैल को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications
