आंख बंद करके शाहरूख पर भरोसा करती हूं: दीपिका पादुकोण
एक बार फिर से अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने दोहराया है कि वह किंग खान यानी शाहरूख पर आंख बंद कर के भरोसा करती हैं। उन्हें पता है कि वह पर्सनली और प्रोफेशनली कभी भी उन्हें हर्ट नहीं करेंगे। दीपिका ने कहा कि शाहरूख केवल अच्छे को-स्टार ही नहीं बल्कि एक बहुत अच्छे इंसान भी है जिन पर आप हमेशा के लिए भरोसा कर सकते हैं। दीपिका ने यह बाते पहले भी कही थीं जब सुनने में आया था कि दीपिका को फिल्म ये जवानी है दीवानी के प्रमोशन के लिए विदेश जाना था लेकिन उन्हें किंग खान यानी शाहरूख ने मना कर दिया क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि दीपिका के देश से बाहर जाने से उनकी ड्रीम प्रोजेक्ट चेन्नई एक्सप्रेस पर असर पड़े जिसमें दीपिका उनकी हिरोईन हैं।
जिस पर दीपिका ने जमकर मीडिया वालों की क्लास लगायी थी। दीपिका ने कहा कि यह सब कुछ महाबकवास है, पहले तो किंग खान मुझे मना नहीं कर सकते हैं और अगर करेंगे भी तो उसकी ठोस वजह होगी जो कि मैं मानूंगी।
गौरतलब है कि दीपिका मैडम यह राग इसलिए अलाप रही है क्योंकि वह शाहरूख के साथ रोहित शेट्टी की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की अभिनेत्री हैं। फिल्म के निर्माता शाहरूख खान है। जो कि कंधे की सर्जरी के कारण इन दिनों बेड रेस्ट पर हैं। जून के खत्म होते ही वह काम पर वापस आ जायेंगे। खबर है कि फिल्म ईद पर रिलीज होगी।
आईये आपको दिखाते हैं चेन्नई एक्सप्रेस की चुनिंदा तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications