कैटरीना के बाद सलमान बने जैकलीन के हिंदी गुरू
जिसका ताजा उदाहरण फिल्म किक के ट्रेलर लांचिग पर दिखा, जहां मीडिया के सामने सलमान ने जमकर जैकलीन की तारीफ की और कहा कि वो मेहनती अभिनेत्रियों में से एक हैं, उनके अंदर तो उन्हें बीते जमाने की सुपरहिरोईन जीनत अमान दिखायी पड़ती हैं। यही नहीं सलमान ने मीडिया के सामने कहा कि मैं फिल्म किक के बारे में थोड़ी देर में बात करूंगा लेकिन मेरे पहले आपके सामने फिल्म के बारे में बात करेंगी जैकलीन वो भी हिंदी में।
सलमान के इतना कहने पर ही वहां खड़े सारे लोगों पर मुस्कान बिखर गयीं और जैकलीन ने शर्माते और मुस्कुराते हुए बड़ी अदा से कहा कि शुक्रिया सलमान जी। वैसे भी सलमान खान के पास अच्छा-खासा अनुभव है हिरोईनों को हिंदी सिखाने का। जैकलीन से पहले कैटरीना कैफ को उन्होंने ही हिंदी सिखायी थी और पिछले साल बिग बॉस सीजन 7 में वो एली अवराम को हिंदी सिखाते नजर आये थे।
कहा जाता है कि सलमान ने जैकलीन को इतना प्रोत्साहित किया है कि जैकलीन ने फिल्म किक में अपने संवाद खुद ही बोले हैं और उन्होंने बिल्कुल भी डबिंग का सहारा नहीं लिया है।किक से सलमान और जैकलीन के बहुत सारी उम्मीदे हैं। फिल्म किक से ही साजिद नाडियावाला भी पहली बार डायरेक्शन में उतर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
