''मैं शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर, सबको अपनी प्रेरणा मानता हूं''
फिल्म लवयात्री से डेब्यू करने वाले एक्टर आयुष शर्मा बॉलीवुड में अपनी एंट्री को लेकर बेहद उत्साहित हैं। आयुष ने माना है कि सलमान खान की वजह से उन्हें बॉलीवुड में एंट्री तो आसानी से मिल गई, लेकिन यहां आगे बढ़ने और टिके रहने के लिए उन्हें जी जान से मेहनत करनी होगी। हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब आयुष से पूछा गया कि इंडस्ट्री में वह किसे अपनी प्रेरणा मानते हैं? तो आयुष ने कहा, मैं सभी से कुछ ना कुछ सीखता हूं।
'सलमान खान के साथ हमेशा से मेरी अच्छी दोस्ती रही है, उससे ज्यादा कुछ नहीं '
आयुष ने कहा, मैं शाहरुख खान को अपनी प्रेरणा मानता हूं क्योंकि वह बहुत ही मेहनती हैं। वहीं, सलमान खान में कुछ तो खास है कि वो 30 सालों से अपने स्टारडम को उसी तरह बनाएं हुए हैं। इन सभी से मैं बहुत कुछ सीख रहा है।

आयुष ने आगे कहा, यंग स्टार्स में वरूण धवन, रणबीर कपूर को पसंद करता हूं, जिस मेहनत और एनर्जी के साथ ये काम करते हैं वह अद्भुत है। मैं अपने साथ वाले एक्टर्स का भी काम देखता हूं। मुझे लगता है जब ये कर सकते हैं तो मैं क्यों नहीं। मैं इसे चैलेंज मानता हूं।


Click it and Unblock the Notifications











