यौन उत्पीड़न के चलते अनुष्का शंकर फिर से सुर्खियों में
आज एक बार फिर से सितार सम्राट पंडित रविशंकर की बेटी अनुष्का शंकर चर्चा में हैं वो भी अपने एक सनसनीखेज खुलासे को लेकर। अनुष्का ने कहा है कि वो भी अपने बचपन में कई बार यौनशोषण की शिकार हो चुकी है। किसी भी कलाकार का, ऊपर से एक महिला होकर अपने बारे में इस तरह से खुलासे करना एक बहुत बड़ी बात है।
अनुष्का ने कहा है कि उन्होंने भी बचपन में अपने ऊपर यौनशोषण वाला अत्याचार सहा है। उनके साथ भी बचपन में यौन उत्पीड़न हुआ है, किसी ने उन्हें भी जबरदस्ती छूने की कोशिश की है और यह तब हुआ जब वो उस दर्द को समझती भी नहीं थीं।
इसलिए अनुष्का शंकर अब महिला अपराधों के खिलाफ ऑन लाइन जागरूकता अभियान शुरू करने जा रही है। इस वेबसाइट का नाम है change.org जिसके साथ मिलकर अनुष्का अब लड़कियों और बच्चियों के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगी।
आपको बता दें कि बीच-बीच में अनुष्का शंकर के साथ कुछ ऐसा घटित होता रहता है जिसके कारण वो भारत में ही इंटरनेशनल मीडिया में छा जाती हैं। अभी पिछले दिनों अनुष्का का नाम इसलिए सुर्खियों में था क्योंकि किसीने अनुष्का शंकर के लैपटॉप से उनकी कुछ खास तस्वीरें हैक करके ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी। इस मुद्दे पर काफी हो-हल्ला मचा था।मुंबई पुलिस ने इस मामले में एक जुनैद नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया था। तो थोड़े ही दिन बाद पता चला की अनुष्का शंकर अभिनेता राहुल बोस के साथ हिंदी फिल्मों में अभिनेत्री बनकर आ रही हैं। फिल्म में उनका रोल काफी बोल्ड औऱ बिंदासपन का है। गौरतलब है कि अनुष्का शंकर भी अपने पिता की ही तरह बेहतरीन सितार वादक हैं।


Click it and Unblock the Notifications












