पंडित रविशंकर की सुपुत्री अनुष्का शंकर भी यौन शोषण की शिकार

भारत के महान सितारवादक पंडित रविशंकर की सुपुत्री और मां सरस्वती की उपासक सितार वादक अनु्ष्का शंकर ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। अनुष्का ने कहा कि मैं औरतों के साथ होने वाले अत्याचार और यौन उत्पीड़न को समझ सकती हूं क्योंकि मेरे साथ भी यह घृणित कार्य हुआ है।

मैंने भी बचपन में अपने ऊपर यह अत्याचार सहा है। मेरे साथ भी बचपन में यौन उत्पीड़न हुआ है, किसी ने मुझे जबरदस्ती छूने की कोशिश की है और यह तब हुआ जब मैं इस दर्द को समझती भी नहीं थीं।

Anoushka Shankar

अनुष्का ने कहा कि दिल्ली गैंगरेप में लड़की के ऊपर क्या गुजरी होगी यह बात मैं अच्छी तरह से समझ सकती हूं। मेरे साथ यह गंदा काम करने वाला वो व्यक्ति था जिसपर मेरे मां-बाप सबसे ज्यादा भरोसा करते थे। अनुष्का शंकर अब इस दर्द और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठा रही हैं।

अनुष्का शंकर महिला अपराधों के खिलाफ ऑन लाइन जागरूकता अभियान शुरू करने जा रही है। इस वेबसाइट का नाम है change.org जिसके साथ मिलकर अनुष्का अब लड़कियों और बच्चियों के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगी।

लंदन में रहने वाली सितारवादक अनुष्का ने कहा कि उन्हें आज भी अकेले जाने में, अंधेरे से , किसी पूरूष के द्वारा समय पूछने पर जवाब देने में डर लगता है। अनुष्का को हाल ही में ग्रैमी अवार्ड समारोह में देखा गया था। जहां उन्होंने अपने पिता पंडित रविशंकर का अवार्ड ग्रहण किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X