मेरे पास 2 चुनौतीपूर्ण फिल्में हैं :रवीना

By Neha Nautiyal

Raveena Tondon
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन का कहना है कि वह अब 'मटके-झटके' वाली फिल्मों को छोड़कर गंभीर फिल्मों पर ध्यान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास दो चुनौतीपूर्ण फिल्में हैं।

रवीना ने कहा, "मैं अब नृत्य वाली फिल्मों के बारे में नहीं सोचती हूं। हर कलाकार अपनी जिंदगी में ऐसे चरणों से गुजरता है। अब मैं संदेश प्रधान फिल्मों को महत्व देती हूं।" उनक कहना है, "मैंने दो चुनौतीपूर्ण फिल्मों के लिए हां कही है। एक फिल्म की कहानी राजस्थान पर जबकि दूसरी कोलकाता पर आधारित है। यह फिल्म बांग्ला के साथ हिंदी में भी प्रदर्शित होगी।"

उल्लेखनीय है कि रवीना ने फिल्म वितरक अनिल थडानी से विवाह के बाद फिल्मी दुनिया से दूर हो गईं थीं हालांकि वह रियलिटी शो में जज की भूमिका में चैनलों पर दिखाई देती रहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X