"मैंने सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान को झगड़ते देखा, फिर उसने कहा प्लीज़ मुझे अकेला छोड़ दें"
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल पूरे हो चुके हैं और इस एक साल में कई लोगों ने उनकी ज़िंदगी के कुछ दबे हुए पन्ने उजागर किए। इनमें एक नाम था सारा अली खान का। मीडिया रिपोर्ट्स में सुशांत और सारा के अफेयर की खबरें हमेशा चर्चा में रही थीं लेकिन दोनों ने इसे कभी स्वीकृति नहीं दी। इसका खुलासा, सुशांत के करीबी लोगों ने उनकी मौत के बाद किया।
अब सेलिब्रिटी फोटोग्राफर Viral Bhayani ने स्पॉटबॉय डॉट कॉम से एक बातचीत में बताया कि बांद्रा के एक इवेंट में उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान को झगड़ते हुए देखा। Viral Bhayani वहां इकलौते फोटोग्राफर थे।

जब वो सुशांत की तस्वीरें और बाईट लेने पहुंचे तब तक सुशांत का मूड खराब हो चुका था। सुशांत ने उनसे गुज़ारिश करते हुए कहा कि उन्हें अकेला छोड़ दें और सारा के साथ उनकी कोई तस्वीर ना लें। सुशांत नहीं चाहते थे कि मीडिया उनके और सारा के रिश्ते के बारे में कुछ भी लिखे। ये पूरा इंटरव्यू आप यहां पढ़ सकते हैं।
गौरतलब है कि Viral Bhayani उन चंद लोगों में से हैं जिन्होंने सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात की है। इससे पहले, सुशांत के खास दोस्त सैमुएल हॉकिप और उनके पावना फार्महाउस के केयरटेकर रईस ने भी उनके रिलेशनशिप पर बात की थी।

केदारनाथ के सेट पर दोस्ती
सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की पहली मुलाकात, डायरेक्टर अभिषेक कपूर के साथ हुई। दोनों साथ में केदारनाथ के लिए फाईनल हो चुके थे और अभिषेक कपूर उन्हें डायरेक्ट करने वाले थे। सारा अली खान ने इस फिल्म से डेब्यू किया था। सेट पर सारा अली खान और सुशांत के बीच दोस्ती बढ़ी और उनके रिलेशनशिप में होने की खबरें आने लगीं।

रिलेशनशिप की पुष्टि
सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सैमुएल हॉकिप पिछले साल एक पोस्ट में इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि सुशांत और सारा अली खान रिलेशनशिप में थे और एक दूसरे का बहुत सम्मान करते थे।

पता नहीं क्यों खत्म हुआ रिश्ता
सैमुएल ने अपने एक इंस्टा पोस्ट पर ये भी लिखा था कि जब तक उन्होंने देखा सुशांत और सारा एक दूसरे से काफी प्यार करते थे। उन्हें नहीं समझ आया कि सारा ने ये रिश्ता अचानक क्यों खत्म किया। या फिर वो किसी के प्रेशर में आकर इस रिश्ते को आगे नहीं निभा पाईं।

साथ में की थी बैंकॉक ट्रिप
सुशांत जब सारा के साथ एक रिलेशनशिप में थे तो वो दोनों साथ में एक ट्रिप पर गए जिसका पूरा खर्च सुशांत ने उठाया था। इस ट्रिप पर सुशांत के कुछ दोस्त भी साथ थे। मीडिया की नज़र में ये बात ना आए इसलिए इस ट्रिप पर जाने के लिए सुशांत ने एक चार्टर्ड प्लेन बुक किया था। इस ट्रिप पर 78 लाख रूपये का खर्च हुआ था।

मैनेजर ने भी किए थे खुलासे
सुशांत सिंह राजपूत के फार्महाउस के मैनेजर ने भी एक इंटरव्यू में उनके और सारा अली खान के रिश्ते के बारे में काफी विस्तार से बात की थी। रईस नाम के इस केयरटेकर ने बताया था कि सारा अली खान जनवरी 2019 तक फार्महाउस पर अक्सर आती जाती थीं लेकिन उसके बाद कभी दिखाई नहीं दीं।

साथ आती जाती थीं सारा
इस इंटरव्यू में रईस ने बताया था कि सारा अली खान का सुशांत सर के साथ उनके फार्महाउस में आना जाना, 2018 में शुरू हुआ था। सारा तीन चार दिन के लिए आती थीं और दोनों साथ ही रूकते थे। रईस ने बताया कि थाईलैंड की ट्रिप के बाद भी दोनों सीधा फार्महाउस लौटे थे।

बहुत ही प्यारी थीं सारा अली खान
मैनेजर का कहना था कि सारा मैडम बहुत ही प्यारी थीं। वो कभी भी हीरोइन जैसा बर्ताव नहीं करती थीं। एकदम सिंपल थीं। वो घर में काम करने वाली को माउशी कहती थीं क्योंकि सुशांत भी उन्हें वही बुलाते थे। और मुझे हमेशा रईस भाई बुलाती थीं। वो पूरे स्टाफ को बहुत सम्मान देती थीं।

सुशांत का बर्थ डे प्लान
2018 में सुशांत सिंह राजपूत के बर्थ डे का प्लान दमन में बना था। रईस ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि उनकी ज़िम्मेदारी थी सुशांत के सारे सामान का ध्यान रखना, जिसमें उनका टेलीस्कोप, गिटार, म्यूज़िक सिस्टम वगैरह रहता था। सुशांत जहां जाते थे इन चीज़ों को ले जाते थे।

सारा को करने वाले थे प्रपोज़
दमन की ट्रिप के समय, प्रधानमंत्री भी दमन में टूर कर रहे थे जिसके कारण वहां के सारे होटल बुक थे और सुशांत को कमरे नहीं मिल पाए। इसलिए वो ट्रिप कैंसिल कर दी गई। इसी ट्रिप पर सुशांत सारा को प्रपोज़ करने वाले थे। उन्होंने सारा के लिए एक गिफ्ट भी ऑर्डर किया था।

फिर से बना प्रपोज़ करने का प्लान
इसके बाद सुशांत ने केरल की एक ट्रिप का प्लान बनाया जहां वो सारा अली खान को प्रपोज़ करने वाले थे लेकिन इसके पहले ही उनका ब्रेकअप हो गया।


Click it and Unblock the Notifications
