''मैं शादी के मंडप में था..और वो किसी और के साथ ले रही थी फेरे''
करण जौहर ने बयां किया अपनी लव लाइफ का दर्द। कहा कि मैं शादी के मंडप में था..और वो किसी और के साथ ले रही थी फेरे।
बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक करण जौहर हमेशा ही किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। पिछले ही दिनों वो सेरोगेसी की मदद से पिता भी बने हैं। ये सभी जानते हैं कि करण आज तक सिंगल हैं। हाल ही में करण ने अपनी ज़िंदगी से जुडी एक सच्चाई शेयर की है।
उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान करण ने कहा कि एक समय ऐसा था, जब उन्हें एकसाथ खुश रहने वाले कपल से जलन होने लगी थी।

करण ने कहा कि मैं एक बार उस शादी के मंडप में बैठा हुआ था, जहां मेरा प्यार किसी और के साथ सात फेरे ले रहा था। और यही सब आपको सोचने पर मजबूर कर देता है कि क्या आप इससे कभी उबर पाएंगे?'
करण ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि 'लोग बॉलीवुड फिल्मों को थिएटरिकल और ड्रेमेटिक कहते हैं। लेकिन ये फ़िल्में असल ज़िन्दगी से भी उतनी ही जुड़ी हुई होती हैं।
आपको बता दें कि करण इससे पहले भी अपनी लव लाइफ और सेक्स लाइफ पर कई बड़े बयान दे चुके हैं। आइए डालते हैं उनके बयानों पर एक नज़र..


Click it and Unblock the Notifications