मुझे अपनी मां पर गर्व है: रणबीर कपूर

वह फिल्मी दुनिया में महिला सशक्तिकरण का स्वागत करते हैं। रणबीर कहते हैं, "मुझे और मेरी बहन रिद्धिमा को दिए गए मूल्यों के लिए मैं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपनी मां को सलाम करता हूं। उन्होंने हमें सिखाया है कि पुरुष व महिलाएं बराबर हैं। मेरे मामले में मुझे ऐसा लगता है कि रिद्धिमा के बेटी होने की वजह से उसे मुझसे ज्यादा महत्व मिला है। मैं चाहता हूं कि भारत में हर बेटी के साथ ऐसा हो।"
रणबीर कहते हैं, "हमारे समाज में सालों से बेटों को बेटियों से ज्यादा प्यार दिया जाता रहा है, अब मैं चाहता हूं कि सभी माता-पिता अपनी बेटियों को बेटों से ज्यादा महत्व दें।"
उन्होंने कहा, "मैं इस बात से सहमत हूं कि हर दिन ही महिला दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए लेकिन इसके लिए एक प्रतीकात्मक दिन होना ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एक ऐसे मुद्दे की ओर ध्यान खींचता है जिस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है। फिल्मोद्योग में भी चीजें बदल रही हैं।"
उन्होंने कहा, "आज अभिनेत्रियां जैसा जीवन जीना चाहें वैसा जीवन जीने के लिए स्वतंत्र हैं। शादी और बच्चों से काजोल या माधुरी दीक्षित जैसी अभिनेत्रियों की फिल्मकारों के बीच मांग कम नहीं हुई है। यह स्वागत योग्य बदलाव है और मैं महिला सशक्तिकरण का समर्थन करता हूं क्योंकि मेरा विश्वास है कि यह हमारे समाज के लिए अच्छा है।"


Click it and Unblock the Notifications











