"मैं टेलीविजन से नाम और पैसा कमाने वालों की बहुत इज्जत करता हूं"
करण जौहर ने कहा है कि वो टेलीविजन से नाम और पैसा कमाने वालों की इफिल्ममेकर करण जौहर ने कहा है कि छोटा परदा और बड़ा परदा के नाम पर बंटवारा नहीं होना चाहिए और आज की तारीख में टेलीविजन सिनेमा से भी अधिक मजबूत मीडियम है।
करण जौहर ने पहले भी इंडिया गॉट टैलेंट, झलक दिखला जा, इंडिया नेक्सट सुपरस्टार और कॉफी विद करण जैसे शो में आ चुके हैं। करण जौहर ने कहा है कि "मुझे नहीं लगता कि किसी को टेलीविजन और फिल्म के बीच बंटवारा करना टाहिए। आज टेलीविजन फिल्म से भी अधिक बड़ा मीडियम है।"

करण जौहर ने ये भी कहा कि "आज सिनेमा के मुकाबले के टेलीविजन के दर्शक नौ गुणा अधिक है. अगर तीन मिलियन लोग सिनेमा देखते हैं तो 27 मिलियन लोग टीवी देखते हैं। तो बड़ा प्लेटफॉर्म कौन सा हुआ? आज डिजिटल और टीवी बहुत ही बड़ा मिडियम है।मैं उन लोगों की इज्जत करता हूं जो टीवी से इज्जत और नाम कमाते हैं।"
करण जौहर और रोहित शेट्टी साथ में साथ में इंडियाज नेक्सट सुपरस्टार में नजर आएंगे। दोनों साथ में शो होस्ट करेंगे और लोगों को ये कॉन्सेप्ट काफी पसंद भी आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications