..................... I requested Imtiaz Ali to cast Alia Bhatt in Highway, says Karan Johar - Hindi Filmibeat

करण जौहर ने लिया क्रेडिट, कहा, मैंने दिलावाई थी आलिया को 'हाइवे'

बॉलीवुड डाइरेक्टर करण जौहर के एक खुलासे ने बॉलीवुड बाजारों को गर्म कर दिया है। दरअसल, करण ने बातों बातों में आलिया को हाईवे जैसी फिल्में दिलाने का क्रेडिट लिया है। करण ने कहा है कि फिल्म 'हाइवे' के लीड रोल में आलिया के लिए उन्होंने ही इम्तियाज अली से सिफारिश की थी।

करण ने आगे कहा कि इम्तियाज को फिल्म 'हाइवे' के लिए एक मैच्योर एक्ट्रेस की जरूरत थी। लिहाजा, उन्होंने ही इस रोल में आलिया को लेने के लिए इम्तियाज से कहा था। इसके पहले इम्तियाज आलिया के नाम को लेकर श्योर नहीं थे।

करण जौहर ने बताया कि फिल्म 'हाइवे' की स्क्रिप्ट मिलने के बाद आलिया ने उनसे बात भी की थी। आपको बता दें, आलिया का फिल्मी करियर करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ दि ईयर से ही शुरू हुआ था। कॉलेज लाइफ पर बेस्ड इस फिल्म में आलिया के काम की काफी तारीफ हुई थी। और इसके बाद आलिया ने सीधे हाईवे को चुना था, जहां उन्हें काफी संजीदा किरदार निभाने का मौका मिला।

करण का कहना है कि उन्होंने आलिया की कला को निखारने के लिए अधिक काम नहीं किया था। आलिया काफी टैलेंटेड हैं। मैं खुश हूं कि इम्तियाज ने आलिया को फिल्म हाइवे में लीड रोल में लिया। वहीं करण का मानना है कि बॉलीवुड में आपसी सहयोग के बिना जगह बनाना काफी मुश्किल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X