"मुझे पछतावा है कि मैंने कंगना का मजाक उड़ाया...मेरे ऐसे संस्कार नहीं"

करण जौहर ने कहा है कि उन्हें कंगना रनौत का आईफा में मजाक उड़ाने का पछतावा है।

By Shweta

हाल में न्यूयॉर्क में संपन्न हुए आईफा अवार्ड्स में करण जौहर, सैफ अली खान और वरुण धवन ने स्टेज पर नेपोटिज्म रॉक्स बोलकर कंगना का मजाक उड़ाया था।तीनों की इस बात को लेकर काफी निंदा हो रही है कि उन्हें पब्लिक मंच पर इस तरह से कंगना रनौत का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए था।

कल ही वरुण धवन ने इस बात को लेकर माफी मांगी है और कहा कि "मेरे किए मजाक से अगर से अगर किसी को दुख पहुंचा हो तो मैं माफी मांगता हूं।" अब माफी मांगने के लिस्ट में करण जौहर का भी नाम शामिल हो गया है। जी हां करण जौहर ने भी एनडीटीवी से बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें मजाक नहीं करना चाहिए था।

करण जौहर ने इस दौरान कहा कि "इस जोक के बारे में मैंने सोचा था लेकिन जोक को समझाना पड़े या स्पष्ट करना पड़े तो मजाक वहीं फेल हो जाता है। मेरा इरादा सिर्फ और सिर्फ मजाक था। नेपोटिज्म कुछ नहीं होता, सबको अपना टैलेंट साबित करना पड़ता है।"

i-regret-making-kangana-joke-at-iifa-says-karan-johar

करण जौहर ने साथ ही ये भी कहा कि "मुझे अफसोस है कि मैंने वो मजाक आईफा में किया। मेरे ऐसे संस्कार और परवरिश नहीं हैं कि ऐसी हरकत करूं।आपको बता दें कि वरूण धवन स्टेज आईफा में बेस्टर एक्टर कॉमेडी का अवार्ड लेने आए थे और अवार्ड लेने के बाद, उन्होंने करण जौहर से पूछा कि चूंकि वो बाहुबली के प्रोड्यूसर हैं, क्या वरूण को बाहुबली 3 में रोल देंगे?

Recommended Video

Varun Dhawan APOLOGIZES on NEPOTISM dig at Kangana Ranaut | FilmiBeat

इस पर करण जौहर का कहना था कि ऐसा नहीं हो सकता। तभी सैफ ने कहा कि तुम यहां तुम्हारे पप्पा की वजह से हो वरूण, टैलेंट नहीं। इस पर वरूण ने सैफ से कहा कि सैफू आप भी अपनी मम्मा की वजह से। दोनों ने करण जौहर को देखा तो उन्होंने भी माना कि उनके पास भी पप्पा है।

इस पर सैफ और वरूण दोनों ने चुटकी लेते हुए कहा कि तुम्हारी फिल्म में वो गाना था ना - बोले चूड़ियां, बोले कंगना....कंगना। इस पर करण जौहर ने दो टूक कहा कि कंगना ना ही बोले तो अच्छा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X