प्लीज मेरे 'हैप्पी न्यू ईयर' को 'सैड' मत करो: फराह खान

इन दिनों फराह खान की आने वाली फिल्म हैप्पी न्यू ईयर को लेकर मामला गर्माया हुआ है। मीडिया में तरह-तरह की बात सामने आ रही है,मसलन की फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को हिरोईन लेने के लिए फिल्म के हीरो शाहरूख खान फराह पर दवाब बना रहे हैं। कल हीरो शाहरूख ने ट्विटर पर मीडिया वालों पर अपना गुस्सा निकाला था कि यह कुछ मीडिया कर्मियों की देन हैं जिन्होंने झूठ बोलकर यह छाप दिया कि मै, प्रियंका के साथ काम करने को इच्छुक हूं और फराह को प्रियंका के लिए फोर्स कर रहा हूं लेकिन इन बातों में जरा सी भी सच्चाई नहीं है।

जिस पर सवाल उठाया जा रहा था कि आखिर प्रियंका को लेकर किंग खान इतने संजिदा क्यों हैं? लेकिन इस बार मीडिया वालों पर फराह खान ने भी निशाना साधा है और कहा है कि मैं रोज सुबह-सुबह अपनी फिल्म के बारे में मुझे नयी जानकारियां मिलती है। यह कुछ मीडिया संस्थानों की देन है जिन्होंने चटपटा परोसने के चक्कर में मेरी फिल्म का तमाशा बना दिया है। प्लीज मैं, संस्थानों से गुजारिश करती हूं कि कृपा करके मेरी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' को 'सैड' मत करो।

आपको बता दें कि शाहरूख के ट्विट पर प्रियंका चोपड़ा ने जवाब दिया है और लिखा है कि शाहरूख आप सौ प्रतिशत सही है। मालूम हो पिछले काफी समय से खबरें आ रही हैं कि शाहरूख और प्रियंका के बीच में कुछ पक रहा है जिसके कारण शाहरूख की बीवी गौरी खान काफी परेशान हैं।

इसलिए वो प्रियंका को पसंद नहीं करती हैं औऱ ना ही घर पर बुलाती हैं तो वहीं हाल ही में एक इवेंट में किंग खान ने कहा था कि प्रियंका चोपड़ा उनकी बहुत अच्छी दोस्त है,इसके अलावा और कुछ नहीं। उन्हें दुख होता है जब उनके बारे में कुछ लोग उल्टी-सीधी बात करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X