"मैं नहीं चाहता हूं कि मेरा बेटा मेरे जैसा बने"
संजय दत्त इन दिनों अपनी कमबैक फिल्म भूमि के प्रमोशन में जुटे हुए हैं।संजय दत्त की फिल्मी करियर काफी सुपरहिट रहा है लेकिन उनकी निजी जिंदगी काफी उतार चढ़ाव भरी रही है इसलिए संजय दत्त नहीं चाहते कि उनका बेटा शाहरान उनके जैसा बने।
हाल में एक इंडिया टुडे माइंड रॉक समिट में संजय दत्त से पूछा गया कि वो पिता की तुलना में बच्चों का लालन पालन कैसे करते हैं तो उन्होंने कहा कि "हमारे पिता ने हमें समान्य बच्चों की तरह पाला-पोसा। मुझे बोर्डिंग स्कूल भेजा दिया गया था। मैंने कड़ी मेहनत की और मैं अपने बच्चों के साथ भी यही करता हूं।"

संजय दत्त ने ये भी कहा कि वो नहीं चाहते कि उनका बेटा उनके जैसा बने। उन्होंने कहा कि "मैं उन्हें जीवन के मूल्य सिखाने की कोशिश करता हूं, उन्हें 'संस्कार' देता हूं और सिखाता हूं कि बड़ों का सम्मान करना जरूरी है चाहे वे आपके नौकर ही क्यों न हों..साथ ही यह भी कि उन्हें जिंदगी की अहमियत समझनी चाहिए। मैं प्रार्थना करता हूं कि मेरा बेटा मेरी तरह न बने क्योंकि मेरे पिता जिससे तकलीफ से गुजरे, मैं उससे नहीं गुजरना चाहता हूं।"
अब संजय दत्त के ऊपर से सारे केस और मुकदमे खत्म हो चुके हैं और वो फिल्मों में शानदार वापसी करने के लिए तैयार हैं। भूमि में संजय दत्त और अदिती राव हैदरी पिता-पुत्री की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को भी लोगों ने पसंद किया है और फिल्म इस सप्ताह शुक्रवार को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications