सलमान को याद आया प्रेम, बोनी की डेटस बड़जात्या को दी

कहते हैं ना पहला प्यार तो पहला ही होता है इसलिए इंसान उसके लिए हर कुछ करने को तैयार रहता है। कुछ ऐसा ही हुआ अभिनेता सलमान खान के साथ जिन्होंने अपने पहले प्रेम के कारण अपनी डेट्स जो कि उन्होंने बोनी कपूर को दी थीं, को बड़जात्या प्रोडक्शन को दे दी। जिसेक लिए बोनी कपूर भी कुछ कह नहीं पायें। नहीं समझे आप की हम क्या कह रहे हैं तो सुनिये।

दरअसल इस साल के अंतिम महीनों में सलमान खान ने बोनी कपूर की सीक्वेल फिल्म नो एंट्री में एंट्री के लिए वक्त दिया था लेकिन सलमान खान से इस समय के लिए सूरज बड़जात्या ने एप्रोच किया जिसके कारण सलमान खान ने बोनी कपूर को मैसेज किया कि वह अपनी फिल्म की डेटस आगे बढ़ा लें।

बेचारे बोनी कपूर क्या करते, झक मारकर उन्हें ऐसा करना पड़ा क्योंकि वो जानते हैं कि कुछ भी कर ले, सलमान उन्हें वापस तारीखें नहीं देने वाले क्योंकि ज्यादा कुछ कहने पर मियां तो फिल्म ही छोड़ देंगे और बॉक्सऑफिस पर इस समय सलमान का जादू चल रहा है, बोनी का नहीं। इसलिए बोनी की मजबूरी और जरूरत दोनों हैं, सो बेचारे कहते फिर रहे हैं कि यह सबकुछ तो फिल्मी दुनिया का हिस्सा है। आज सूरज को मुझसे कहीं ज्यादा सलमान की जरूरत है।

मालूम हो साफ-सुथरी फिल्मों के निर्माता राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म मैंने प्यार किया... से सलमान ने अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। फिल्म गोल्डन जुबली थी। उसके बाद सलमान ने सूरज के साथ हम आपके हैं कौन.. जैसी मेगाहिट फिल्म दी। जिसने सलमान खान को भारतीय सिनेमा का बिग स्टार बना दिया। उसके बाद सलमान खान ने सूरज के साथ हम साथ-साथ है नाम की फिल्म दी जो कि औसत थी लेकिन आज भी राजश्री की पहली पसंद सलमान ही हैं। हालांकि राजश्री प्रोडक्शन ने वक्त के साथ थोड़ा बदलने की कोशिश की लेकिन दर्शकों ने उन्हें नकार दिया।

उन्होंने मैं प्रेम की दीवानी हूं जैसी फिल्म बनायी जिसमें उन्होंने अपनी हिरोईन को सलवार-सूट की जगह बिकनी पहनायी। फिल्म औंधे मुंह गिर गयी। फिर साल 2006 में सूरज वापस अपनी पुरानी रंगत फिल्म विवाह लेकर आये और फिल्म सुपरहिट हुई लेकिन जो रिस्पांस राजश्री के प्रेम के रूप में सलमान को पब्लिक ने दिया वह शाहिद कपूर को नहीं मिला। इसलिए ही शायद सूरज बड़जात्या ने सलमान को लेकर फिल्म बनाने की सोची है देखते हैं कि इस बार भी पहले वाला जादू वापस आता है कि नहीं? क्योंकि दोनों से पब्लिक को ज्यादा उम्मीदें होती हैं। ( मालूम हो कि राजश्री की हर फिल्म में हीरो का नाम प्रेम होता है)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X