"कैटरीना मेरा Lucky Charm है, मैं कभी नहीं चाहता था कि प्रियंका चोपड़ा भारत की हीरोइन हो"
सलमान खान - कैटरीना कैफ स्टारर अली अब्बास ज़फर की भारत 5 जून को रिलीज़ हो रही है और अब फिल्म के प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री ने पहली बार फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया कि वो कभी चाहते ही नहीं थे कि फिल्म में प्रियंका चोपड़ा हों। फिल्म के लिए पहले ही दिन से उनकी पसंद कैटरीना कैफ थी।
लेकिन फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को कास्ट करना चाहते थे और प्रियंका को फिल्म में ले लिया गया। लेकिन प्रियंका ने आखिरी समय पर शूटिंग से ठीक पहले फिल्म से हाथ खड़े कर दिए और कैटरीना कैफ ने अपनी सारी डेट्स बिना हिचक अपने दोस्त अली अब्बास ज़फर को दे दी।

गौरतलब है कि भारत पहले प्रियंका चोपड़ा के हिस्से आई थी लेकिन फिर प्रियंका ने शादी का बहाना कर ये फिल्म छोड़ दी। हालांकि बाद में सलमान ने एक प्रेस इंटरव्यू में कहा कि मैंने प्रियंका को कहा भी कि शादी तो 10 - 15 दिन की बात है। हर कोई करता है। लेकिन उसे मेरे साथ फिल्म करने में दिलचस्पी ही नहीं थी।
बहरहाल, प्रियंका चोपड़ा के अचानक फिल्म छोड़ने के बाद, कैटरीना कैफ ने उनकी जगह ली है और ट्रेलर में कैटरीना को देखने के बाद तय है कि फिल्म में वो होश उड़ाने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











