कभी नहीं सोचा था कि 'बैड गर्ल' बनूंगी: शर्लिन चोपड़ा
अक्सर शर्लिन चोपड़ा की आने वाली फिल्म 'कामासूत्र 3 डी' की होती है लेकिन इस बार बात उनकी आने वाले म्यूजिक एलबम 'बैड गर्ल' की करते हैं। कान फिल्म समारोह से वापस आते ही एलबम 'बैड गर्ल' का हॉट सांग शर्लिन ने शूट किया है जिसके बोल हैं..'इट्स गेटिंग हॉट इन हेयर...' । इस गाने की तारीफ करते हुए शर्लिन ने कहा कि यह गाना मेरी पर्सनालिटी से काफी मैच करता है।
मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक दिन वाकई में बैड गर्ल बनूंगी। इस गाने को कंपोज किया है यंग निक ने। जिसकी तारीफ करते हुए शर्लिन ने कहा कि निक ने बेहतरीन काम किया है मुझे लगता है कि यह गाना युवाओं की ओर से पसंद किया जायेगा।
वैसे शर्लिन इन दिनों लोगों के बीच में 'बैड गर्ल' को लेकर नहीं बल्कि कामासूत्र 3डी को लेकर चर्चा में है। हिंदी उपन्यास कामासूत्र पर बनीं शर्लिन की यह फिल्म बेहद अश्लील है। फिल्म के पहले सीन ही फिल्म की हॉटनेस की कहानी कहते हैं। फिल्म देसी और विदेशी दो वर्जन में बन रही है। फिल्म में शर्लिन के साथ नवोदित हीरो मल्खान सिंह है। फिल्म के निर्माता रूपेश पॉल हैं।
फिल्म को कान महोत्सव में अच्छा रिस्पांस मिला है, इसलिए पॉल और शर्लिन दोनों को यकीन है कि फिल्म कामासूत्र 3डी दोनों के लिए सफलता के नये पायदान निर्धारित करेगी। फिलहाल फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है अब पूरी टीम को रिलीज डेट का इंतजार है।
आगे की खबर स्लाइडों में...


Click it and Unblock the Notifications











