''मुझे सलमान खान के सामने दब जाने का कभी कोई डर नहीं था....''
रेस 3 से बॉलीवुड में कमबैक करने वाले एक्टर बॉबी देओल अपनी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। रेस 3 भले ही बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन बॉबी की किस्मत चमक गई। रेस 3 के बाद बॉबी यमला पगला दीवाना फिर से और हाउसफुल 4 में भी नजर आने वाले हैं। कोई शक नहीं कि ये फिल्में उनके करियर को नई दिशा दे सकती है।
200 करोड़ की कमाई- और तीनों खान सुपरस्टार्स को जबरदस्त झटका
खैर, रेस 3 के बारे में बात करते हुए बॉबी देओल ने कहा कि यह फिल्म करना उनके लिए बेहद खास रहा। उन्हें फिल्म में कभी भी सलमान खान की पर्सनालिटी के सामने दब जाने का डर नहीं था।

बॉबी देओल ने कहा- मैं सालों के बाद कमबैक कर रहा था और मेरे लिए यही सबसे बड़ी बात थी। सलमान ने मुझे इतनी बड़ी फिल्म के साथ और इतने अच्छे रोल के साथ कमबैक करने का मौका दिया, मुझे और क्या चाहिए। मुझे इस फिल्म से सिर्फ मिला है.. मैंने कुछ खोया नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications