साजिद खान को अक्षय कुमार युवा नहीं लगते

देखें : अक्षय कुमार की तस्वीरें
उन्होंने कहा, "हमें नए चेहरे की तलाश नहीं है क्योंकि पटकथा के अनुसार एक स्थापित चेहरे की जरूरत है। अब तक कुछ भी तय नहीं हुआ है। हम अब भी इस परियोजना के लिए पटकथा लिख रहे हैं।" साजिद अपनी इस नई फिल्म में न केवल अक्षय से बल्कि अपने मित्र साजिद नाडियावाला से भी अलग हो रहे हैं। नाडियावाला ने उनकी पहले की दोनों फिल्मों का निर्माण किया था। अब साजिद 'डू नॉट डिस्टर्ब' और 'कल किसने देखा' जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके वाशु भगनानी के साथ काम कर रहे हैं।
इस बार साजिद अलग शैली की फिल्म बना रहे हैं। वह कहते हैं, "इस बार मैं हास्य से दूर हो रहा हूं। मैं एक्शन से भरपूर एक रोमांचक फिल्म बना रहा हूं। मेरी फिल्म में बहुत एक्शन होगा लेकिन हिंसा नहीं होगी। मैं ऐसी फिल्में बनाना चाहता हूं जिन्हें पूरा परिवार एक साथ बैठकर देख सके।"


Click it and Unblock the Notifications











