I trailer- मौत नहीं उससे भी खौफनाक!
चियान विक्रम, ऐमी जैक्सन और उपेन पटेल की फिल्म आई का हिंदी अवतरण जनवरी 2015 में रिलीज होगा। फिल्म का हिंदी ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गये हैं। आई एक हॉरर फिल्म है, इसके ट्रेलर में दिखाए गये स्टंट और एक्शन सीक्वेंस बेहतरीन हैं जो भले ही रियल ना लगें लेकिन सिनेमाहॉल में बैठे लोगों को जरुर ये सीक्वेंस मजेदार लगेंगे।

उपेन पटेल जो कि बिग बॉस 8 के प्रतिभागी हैं वो भी आई फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी रोमांटिक है जिसमें एक जोड़ा शादी के बाद साथ में जिंदगी गुजारने का फैसला करते हैं लेकिन उनकी जिदंगी का फैसला कोई और ही कर रहा है। कोई है जो उनकी इस जिदंगी में डर और मुश्किलें पैदा करने आ रहा है। वो क्या चाहता है और क्या करेगा ये जानने के लिए कुछ दिन और इंतजार करिये।
फिल्हाल फिल्म के ट्रेलर को देखकर विक्रम के अभिनय के लोग कायल हो गये हैं। विक्रम एक बेहतरीन अभिनेता हैं और दर्शकों को उम्मीद है कि आई में भी वो उन्हें निराश नहीं करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











