..................... I missed being on silver screen: Shilpa Shetty | सिल्वर स्क्रीन को मिस करती हूं : शिल्पा शेट्टी - Hindi Filmibeat

सिल्वर स्क्रीन को मिस करती हूं : शिल्पा शेट्टी

Shilpa Shetty
असफल फिल्मों और गुजरने के बाद और राज कुंद्रा की धर्मपत्नी और आईपीएल में अपनी किस्मत आजमाने के बाद शिल्पा शेट्टी करीब चार साल बाद भारतीय-चीनी फिल्म द डिजायर से एक बार फिर से रूपहले पर्दे पर आने वाली है, लेकिन इस फिल्म को आप शिल्पा की फिल्मों में वापसी नहीं कह सकते हैं। क्योंकि इसके बाद उनके पास फिल्में नहीं है, अपने इसी फैसले के बारे में जब मीडिया ने शिल्पा से बात की तो उन्होंने खुलकर अपने बारे में बताया।

शिल्पा ने कहा कि हां ये बात पूरी तरह से सही है। क्योंकि मैनें इसके बाद कोई फिल्म साइन नहीं की है। मेरी जिंदगी की प्राथमिकताएं बदल चुकी हैं। अब मुझे समझ में आ गया है कि मुझे लाइफ में पहले क्या करना है। मेरी जिंदगी की अब सबसे बड़ी प्राथमिकता मेरी निजी जिंदगी यानी मेरी शादी है।

मैं राज के साथ उनके कई बिजनेस में साथ हूं, अब उसी को लेकर मुझे आगे बढ़ना है लेकिन मैं इतना बता दूं कि मैं सिल्वर स्क्रीन को काफी मिस करती हूं। लेकिन इस बात का मुझे कोई अफसोस नहीं है। आपको बता दें कि शिल्पा ने साल 2009 में भारतीय मूल के ब्रिटिश उद्योगपति राज कुंद्रा से विवाह किया था। तब से ही वो रूपहले पर्दे से दूर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X