मैं हिंदी फिल्मों को बहुत मिस करती हूं : प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वो हिंदी फिल्मों को बहुत मिस करती हैं। बोलीं कि अपनी अगली फिल्म के लिए और इंतज़ार नहीं कर सकती।
बॉलीवुड से हॉलीवुड में जाने वालीं प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में अपनी अच्छी खासी पहचान बना ली है। अब प्रियंका का कहना है कि वो हिंदी फिल्मों को काफी मिस करती हैं। प्रियंका ने कहा कि मुझसे अपनी अगली हिंदी फिल्म के लिए और इंतज़ार नहीं हो रहा है।

प्रियंका से एक फैन ट्वीट कर पूछा कि क्या वो हिंदी फिल्में मिस करती हैं या नहीं तो उसका जवाब उन्होंने दिया है हां मैं हिंदी फिल्में बहुत करती हूं। वहीं एक फैन ने पूछा कि पीपल्स चॉइस अवॉर्ड्स में नॉमिनेट होकर कैसा महसूस हुआ। इसका जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा मुझे इसके लिए नॉमिनेट करने के लिए वाकई में काफी खुश हूं।
[#Attention: क्रिस्मस 2017 को सलमान का हॉलीवुड स्टाइल 'टाईगर' धमाका!]
आपको बता दें कि अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको में एलेन पेरिश नाम की फीमेल एफबीआई एजेंट के रोल के लिए उन्हें पीपल्स च्वॉइस अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया है। प्रियंका की पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच अगले साल 26 मई को रिलीज़ होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











