भविष्य में निर्देशन करेंगे अरबाज

पढ़ें दबंग सलमान ने काटे अरबाज खान के सीन
उन्होंने कहा,"ईमानदारी से कहूं तो निर्माता बनने से पहले मैंने कभी इस बारे में सोचा तक न था। निर्देशक अभिनव से मुलाकात करने के बाद मैंने फिल्म निर्माण के बारे में सोचा। उन्होंने मुझे मोटे तौर पर इस बारे में बताया और मेरे जेहन में ख्याल आया कि मैं फिल्म निर्माण कर सकता हूं।"
बातचीत में अरबाज ने कहा," इस योजना के बारे में मुझे कुछ भी पता नहीं था, लेकिन इस काम को लेकर मैं पूरी तरह से समर्पित था। इस काम में मेरे भाई मेरे साथ हो गए, जब उन्होंने जाना कि मैं क्या करने वाला हूं और सलमान को वह पसंद आया। उस योजना के अमल में लाए जाने के साथ ही मेरी प्रॉडक्शन कंपनी बन गई।"
पढ़ें पति की 'दबंग' के चलते मलाइका 'बदनाम'
फिल्म 'दबंग' में अरबाज के बड़े भाई सलमान खान हैं। इसमें सलमान के साथ नई अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने निभाई है। सोनाक्षी शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं। फिल्म 'दबंग' के बारे में उन्होंने बताया,"यह पूरी तरह से संगीतप्रधान फिल्म है।"


Click it and Unblock the Notifications