आईपीएल 6 : फिर से न्यूड होंगी पूनम पांडे
एक बार फिर से ग्लैमर और खेल का तड़का पूरी मस्ती के साथ दिखने वाला है। जी हां आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं आईपीएल की, जिसकी शानदार शुरूआत हो चुकी है। भला आईपीएल हो और पूनम पांडे का जिक्र ना हो,यह भला हो सकता है क्या?
कपड़े उतारने को हमेशा तैयार रहने वाली पूनम पांडे ने कहा कि वो अपने ट्विटर फैंस के लिए कुछ भी कर सकती हैं क्योंकि वो अपने चाहने वालों को कभी निराश नहीं कर सकती हैं इसलिए हो सकता है कि इस बार भी वो न्यूड हो जाये।
पूनम ने दावा किया कि वो जिस टीम को चाहती है वो ही जीतती है इसलिए उस टीम को वो न्यूड होने का तोहफा देती है। अगर इस बार भी मेरे फैंस चाहेंगे कि मैं न्यूड हो जाऊं तो मैं हो जाऊंगी।आपको बता दें कि पिछले साल कोलकाता नाईट राइडर्स के जीतने पर पूनम ने ट्विटर पर कपड़े उतार दिये थे। इसलिए अगर वो इस बार भी ऐसा कुछ करेंगी ऐसी उम्मीद उनके चाहने वाले उनसे किेये बैठे हैं। वैसे पूनम इन दिनों नशा नाम की एडल्ट फिल्म में व्यस्त हैं। जिसको प्रमोट करने के लिए वह एक से एक सेक्सी ट्विट लोगों को करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












