दर्शकों ने कहा कि 'आई मी और मैं' अच्छी फिल्म है
शुक्रवार को पर्दे पर जॉन अब्राहम निर्मित फिल्म 'आई, मी और मैं' रिलीज हुई है। फिल्म से बड़े धमाके की तो उम्मीद नहीं थी लेकिन फिर भी फिल्म एक बार देखने लायक है। फिल्म का पहला शो देखकर लौटे दर्शकों से वनइंडिया ने बात की तो ऐसी ही प्रतिक्रिया मिली। बैंगलोर के राजेश अग्रवाल ने कहा कि जो लोग मस्ती और फन को पसंद करते हैं उन्हें 'आई, मी और मैं' काफी अच्छी लगेगी।
जॉन, प्राची और चित्रांगदा तीनो का काम बढ़िया है लेकिन चिंत्रांगदा इज सुपर हॉट। वो मुझे सबसे अच्छी लगी। 'आई, मी और मैं' एक लाइट मूवी है जो युवाओं को अच्छी लगनी चाहिए।
मालूम हो यह बात फिल्म के कलाकारों ने फिल्म के प्रमोशन के वक्त कही थी। फिल्म के बारे में जॉन ने पहले ही कह दिया है कि यह इमोशनल ब्यूटिफूल ड्रामा है जो लोगों के दिलों पर सीधे चोट करता है। फिल्म के निर्माता खुद जॉन है इसलिए वो इस तरह की बातें कर रहे थे। फिल्म के निर्देशक कपिल शर्मा है।लेकिन दर्शकों की प्रतिक्रिया से लगता है कि फिल्म उन्हें पसंद आ रही है। खैर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। देखते हैं वीकेंड पर कितने लोग इस फिल्म के देखने जाते हैं।
चित्रांगदा सिंह आई मी और मैं जॉन अब्राहम प्राची देसाई chitrangada singh i me aur mai john abraham prachi desai


Click it and Unblock the Notifications
