लिव इन रिलेशनशिप पर आधारित 'आई मी और मैं'

लिव इन रिलेशनशिप पर आधारित जॉन अब्राहम, प्राची देसाई और चित्रांगदा सिंह की फिल्म आई मी और मैं को बॉक्स ऑफिस पर काफी फीका रिस्पॉंस मिल रहा है। आई मी और मैं फिल्म में चित्रांगदा सिंह और जॉन अब्राहम के बीच लिव इन रिलेशनशिप को दिखाया गया है। फिल्म की कहानी बेहतरीन है लेकिन फिल्म के निर्देशन में कई कमियां देखने को मिलीं। हालांकि फिल्म में जॉन अब्राहम, चित्रांगदा सिंह और प्राची देसाई की एक्टिंग काफी बेहतरीन है। लोगों का कहना है कि आई मी और मैं जॉन अब्राहम काफी अच्छे दिखे हैं। ये जॉन की बेहतरीन फिल्मों में से एक है।

'आई मी और मैं' एक लड़के ईशान सबरवाल की कहानी है जिसे जॉन अब्राहम ने निभाया है। ईशान सबरवाल को एक ही समय में दो लड़कियों गौरी दांडेकर (प्राची देसाई) और अनुष्का लाल (चित्रांगदा सिंह) से प्यार हो जाता है। फिल्म की कहानी ईशान सबरवाल और उसके द्वारा उसके द्वारा उसकी जीवनसाथी के लिए को लेकर लिये गये डिसीशन पर आधारित है। फिल्म की शुरुआत होती है मुंबई के एक बहुत ही स्मार्ट और गुडलुकिंग प्रोड्यूसर से। जो कि अपनी मां जरीना वाहिब की आंखों का तारा है और अपनी बहन शिवानी (मिनी माथुर) के प्यार में पला बढ़ा है। ईशान सबरवाल अपनी गर्लफ्रैंड अनुष्का (चित्रांगदा सिंह) के घर पर रहता है। लेकिन वो किसी को भी ज्यादा तवज्जो नहीं देता।

फिर एक दिन आता है जब उसकी गर्लफ्रैंड अनुष्का ईशान को अपने घर से निकाल देती है। वो एक पुराने से घर में रहने चला जाता है उसकी मां अपने पति को छोड़कर ईशान के साथ रहने चली आती है। ईशान के दोस्त उससे नाराज हो जाते हैं और साथ ही ईशान की बॉस बीना (राइमा सेन) ईशान को रिजाइन करने के लिए कहती है। ईशान का सारा कॉन्फिडेंस खत्म हो जाता है और साथ ही उसका ईगो भी टूट जाता है। ऐसे में ईशान की पडो़सी गौरी उसकी जिंदगी में आती है और उसके साथ रहकर ईशान को लड़कियों की इज्जत करनी आने लगती है। वो अपने पुराने रिश्तों को फिर से जोड़ने की कोशिश करने लगता है। ईशान को गौरी से प्यार हो जाता है। फिर ईशान के सामने एक बड़ी समस्या आती है जब उसे उसके प्यार और उसकी जिम्मेदारियों में से किसी एक को चुनने का समय आता है।

विक्रम आइय्यर ने लिखा "प्राची देसाई आप बॉलीवुड की सबसे प्यारी एक्ट्रेस हैं। आई मी और मैं में आपका किरदार आपसे बेहतर कोई नहीं कर सकता था।" रविशंकर शर्मा ने लिखा "आई मी और मैं देखने के बाद मैं प्राची देसाई का फैन हो गया हूं।" मुलीन परमार ने ट्वीट किया "आई मी और मैं बेहतरीन फिल्म है। प्राची देसाई, जॉन अब्राहम और चित्रांगदा सिंह ने बेहतरीन काम किया है। मिनि माथुर ने लिखा है आई मी और मैं बहुत ही बेहतरीन फिल्म है।" कुछ लोगों का कहना है कि ये फि ल्म सिर्फ शहर के लोगों के लिए है क्योंकि इसमें जॉन अब्राहम और चित्रांगदा सिहं के बीच लिव इन रिलेशनशिप दिखाया गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X