'आई, मी और मैं': प्राची, जॉन और चित्रांगदा

इन दिनों टीवी चैनलों पर एक गाना बार-बार दिखाया जा रहा है और वो है अभिनेता जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म 'आई, मी और मैं' का ना जाने कहां से आया है... इस गाने में बाइक पर सवार जॉन अब्राहम के इर्द-गिर्द सेक्सी अंदाज में अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह और प्राची देसाई बेहद ही खूबसूरती से अपनी अदायें बिखेर रही हैं जिसके कारण आज कल यह गाना सबकी जुबान पर चढ़ गया है।

हालांकि गाने के बोल पुरानी हिट फिल्म चालबाज के हिट सांग का मेल वर्जन है लेकिन फिर भी कानों को अच्छा लग रहा है। इस गाने की ही तरह यह फिल्म भी लोगों को पसंद आयेगी यह दावा किया है फिल्म की अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने। जिनका कहना है फिल्म बहुत ही प्यारी है जो केवल लोगों को इमोशनल टच देगी इसलिए इस लाइट मूवी को लोग जरूर पसंद करेंगे।

तो वहीं फिल्म की दूसरी अभिनेत्री प्राची देसाई जो कि खुद वाकई में काफी हसीन हैं ने कहा कि फिल्म देखने के बाद आप सभी एक बार फिर से जॉन अब्राहम से प्यार करने लगेंगे। सनकी व्यक्ति का किरदार जिस तरीके से जॉन ने निभाया है वो वाकई में तारीफ के काबिल हैं। मैं अपने आप को खुशकिस्मत समझती हूं कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला।

फिल्म के बारे में जॉन ने पहले ही कह दिया है कि यह इमोशनल ब्यूटिफूल ड्रामा है जो लोगों के दिलों पर सीधे चोट करता है। फिल्म के निर्माता खुद जॉन है इसलिए वो इस तरह की बातें कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक कपिल शर्मा है। देखते हैं इन सबके दावों में कितना दम है, इस बात का फैसला 1 मार्च को हो जायेगा जब फिल्म रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X