'मुझे अब खुद को सुपरस्टार साबित करने की जरूरत नहीं है....'
[बॉलीवुड न्यूज] एक के बाद एक सुपरहिट और हट के फिल्में देने वाले सुपरस्टार अक्षय कुमार हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वे अब फिल्में अपने परिवार और अपने फैंस को खुश करने के लिए करते हैं। क्योंकि अब उन्हें खुद को साबित करने की जरूरत नहीं है।
90's में एक्शन हीरो, फिर कॉमेडी और अब इमोशनल, सोशल मैसेज देने वाली फिल्मों के साथ अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन एक्टर्स में शामिल हो चुके हैं जो रिस्क लेने से घबराते नहीं हैं। अक्षय काफी अलग तरह की फिल्में करते हैं और उनका कहना है कि ये फिल्में मुझे संतुष्ट करती है। अक्षय कुमार ने कहा कि, अब मैं वैसी फिल्में करता हूं, जो मेरे लिए कुछ मायने रखती है।
ALERT: सलमान खान ने अक्षय कुमार को किया पीछे.. दूसरी बार, लगातार!
बीते कुछ सालों को देखा जाए तो अक्षय कुमार ने OMG, स्पेशल 26, बेबी, हाउसफुल सीरिज और एयरलिफ्ट जैसी फिल्मों में काम किया है। इन सभी फिल्मों को दर्शकों ने दिलो जान से प्यार दिया है।
वहीं, अपनी आने वाली फिल्म रोबोट 2 यानि की फिल्म 2.0 में अक्षय कुमार रजनीकांत के सामने निगेटिव भूमिका में दिखाई देंगे। कोई शक नहीं कि फैंस अब इस स्टार की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications
