कई स्क्रिप्ट पर काम कर रहे रामू

इस बार रामू एक साथ 12-13 फिल्मों की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। रामू की सारी ही स्क्रिप्ट अलग-अलग विषयों पर आधारित है। रामू अभी इन को फिनशिंग टच देने में जुटे हैं। वर्मा ने कहा कि वह जिन पटकथाओं पर काम कर रहे हैं वे अलग-अलग लोगों की दिमाग की उपज है।
रामू के मुताबिक "कुछ फिल्मों का निर्माण और निर्देशन मैं खुद करूंगा कुछ का अन्य लोग भी कर सकते हैं या हम मिलकर भी कर सकते हैं।" वर्मा ने कहा, "फिलहाल जिस मुद्दे पर मैं एक लेखक के साथ बातचीत कर रहा हूं, वह मीडिया पर आधारित है।" उन्होंने कहा कि वह कुछ फिल्मों के सिक्वल और थ्री डी संस्करण पर भी काम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











