मुझमें आत्मविश्वास की कमी है: अनुष्का शर्मा
वैंकुवर। फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से अपने करियर का आगाज करने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि वह भले ही स्क्रीन पर कांफिडेंट दिखती हों पर उनमें आज भी आत्मविश्वास की कमी है और उनका स्वभाव शर्मीला है। अनुष्का ने बताया कि मैं अपने फिल्मी किरदारों की तरफ ही कांफिडेंट बनना चाहती हूं।
अनुष्का ने अब तक के अपने करियर में अलग-अलग तरह के किरदार किये हैं। फिल्म 'बैंड बाजा बरात' में एक वेडिंग प्लानर, 'जब तक है जान' में एक डाक्यूमेंट्री फिल्म मेकर का काम किया है। उनकी अंतिम फिल्म 'मटरू की बिजली का मंडोला' थी।

अनुष्का ने टाइफा अवार्ड्स के दौरान बातचीत करते हुए पत्रकारों को बताया कि मैंने फिल्मों में आने के बारे में कभी नहीं सोंचा था, पर शायद भगवान ने मेरे लिए कुछ अलग ही प्लान किया था। मैं ज्यादा फिल्में भी नहीं देखती थी, यहां तक की बैंगलोर से आने के बाद कुछ ऐसा होगा मुझे इसका बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था।


Click it and Unblock the Notifications











