धमाल मचाने के लिए तैयार डेविड-गोविंदा
अभिनेता गोविंदा और निर्देशक डेविड धवन की जोड़ी ने कई हिट फिल्में दी है। इस जोड़ी की अगली फिल्म डू नॉट डिस्टर्ब प्रदर्शन के लिए तैयार है।
एक दूसरे के साथ काम करने को लेकर डेविड का कहना है हम दोनों एक दूसरे के लिए काफी भाग्यशाली रहे हैं।
गोविंदा के साथ नई फिल्म 'डू नॉट डिस्टर्ब' बना रहे धवन ने कहा, "हमारे बीच बहुत अच्छा तालमेल है और हम एक दूसरे के काम को बखूबी सराहते हैं। एक दूसरे के साथ काम करने में हमें आसानी होती है।"
एक सवाल के जवाब में धवन ने कहा, "मैं गोविंदा के लिए बहुत भाग्यशाली हूं और वह भी मेरे लिए भाग्यशाली रहे हैं।"
गौरतलब है कि दोनों ने 'आंखे' और 'राजा बाबू' जैसी कई सफल फिल्मों में साथ काम किया।


Click it and Unblock the Notifications











