सीरियल किसर ही कहलाना अच्छा लगता है: इमरान हाशमी

इमरान ने कहा कि उन्हें किसी तारीफ की जरूरत नहीं है उन्हें पता है उन्हें लोग पसंद करते हैं तभी तो उनकी फिल्में देखने लोग पहुंचते हैं, इस बात के लिए वो लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं।
इससे पहले भी इमरान ने अपने किसिंग लवर की इमेज के बारे में मुस्कुराते हुए बोला था कि क्या करूं मैं, मुझे लोग डर्टी ही देखना चाहते हैं। इमरान ने कहा कि अगर लोग ही ऐसा चाहते हैं तो मैं क्या कर सकता हूं? मुझे अच्छा लगता है कि लोग मुझे किसिंग मैन बुलाते हैं।
गौरतलब है कि अपने लगभग नौ साल के करियर में इमरान ने मर्डर, जन्नत और डर्टी पिक्चर जैसी डर्टी लेकिन हिट फिल्में की है लेकिन उन्होंने शंघाई जैसी फिल्में करके भी लोगों का दिल जीतने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उन्हें पसंद नहीं किया। इन दिनों इमरान हाशमी की तुलना सलमान खान से की जाने लगी है जिस पर इतराते हुए इमरान ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। सलमान खान तो मेरे फेवरट हीरो हैं।


Click it and Unblock the Notifications