मुंबई आया तो क्या ... हूं तो दिल्ली का छोरा ही: सिद्धार्थ मल्होत्रा
पत्रिका 'मेंस हेल्थ' के आवरण पृष्ठ का अनावरण करने के दौरान सिद्धार्थ ने कहा, "मैं भाग्यशाली हूं कि उस वक्त मुंबई आया, जब यहां नई प्रतिभाओं को तलाशा जा रहा था। मैंने ऑडिशन दिए। मैंने खुद में काफी सुधार किए, बदलाव लाया और इन सब में मुंबई का बड़ा योगदान है।
मैं भाग्यशाली हूं कि उस वक्त मुंबई आया, जब यहां नई प्रतिभाओं को तलाशा जा रहा था
लेकिन दिल से दिल्ली वाला हूं। मुंबई ने मेरे व्यक्तित्व में काफी कुछ जोड़ा, यहां मुझे बहुत से अवसर मिले, लोगों से संपर्क बढ़े, मैंने पेशेवर होना सीखा, जो दिल्ली में भी हो सकता था। लेकिन दिल से अब भी मैं दिल्ली वाला हूं। दिल्ली मेरा घर है, पर मुंबई भी कमाल है।
Video: 'एक विलेन' का ट्रेलर
सिद्धार्थ ने कहा कि मुंबई के लिए बाहरी होने की वजह से कुछ चीजें उनके लिए आसान नहीं रहीं, जब वह अभिनेता बनने के लिए मुंबई आए, लेकिन कड़ी मेहनत और लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। सिद्धार्थ ने 2012 में धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और 'हंसी तो फंसी' उनकी दूसरी फिल्म थी।
जल्द ही सिद्धार्थ मोहित सूरी की 'एक विलेन' में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे। फिल्म में वो खलनायक के रोल में हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी प्रभावशाली है।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/hOWQeAXMtoM?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
