अभी इस हालत में नहीं कि लड़की से इश्क करूं: अर्जुन कपूर
मुझे मेरे कैरियर में अच्छी स्थिति में जाने दीजिए और जीवन में स्पष्टता लाने दीजिए, तभी मैं एक स्थायी संबंध रखने योग्य हो पाऊंगा। "मैं चीजों को समझने के लिए पर्याप्त युवा हूं क्योंकि समय बढ़ रहा है। इसलिए मैंने इस समय कोई योजना नहीं बनाई है और न ही मेरे जीवन में कोई लड़की है। सच कहूं तो मैं अभी अभी इस हालत में नहीं कि लड़की से इश्क करूं।"
गौरतलब है कि अर्जुन और आलिया दोनों 2 स्टेट्स फिल्म में काम कर रहे हैं। इस समय यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी 'गुंडे' में अर्जुन संग रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा हैं।
अली अब्बास जफर निर्देशित 'गुंडे' 14 फरवरी को सिनेमाघरों में उतरेगी, जबकि चेतन भगत के उपन्यास '2 स्टेट्स : द स्टोरी ऑफ माय मेरिज' पर आधरित '2 स्टेट्स' 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में उतरेगी।
आपको बता दें कि फिल्म '2 स्टेट्स दो ऐसे लोगों की प्रेम कहानी है जो कि अलग-अलग परिवेश में पले-बढ़े हैं। एक साउथ की लड़की है तो एक पंजाबी छोरा। कहते हैं यह कहानी चेतन भगर की रीयल लवस्टोरी है।
फिलहाल आलिया भट्ट भी अपनी आने वाली फिल्म हाइवे में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके हीरो रणदीप हुड्डा हैं तो फिल्म इम्तियाज अली ने बनायी है।


Click it and Unblock the Notifications
