हनी सिंह की लाइफ में मची उथल पुथल बोले- मौत से डरता हूं, सिद्धू सिंह मूसेवाला के कातिल गोल्डी बरार ने दी धमकी

Honey Singh Receives Threats: मशहूर पंजाबी गायक और रैपर हनी सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई है. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, कनाडा में बैठा गैंगस्टर गोल्डी बरार ने हनी सिंह को जान से मारने की धमकी दी है. सिंगर हनी सिंह ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की है. हनी सिंह ने दिल्ली पुलिस से सुरक्षा की मांग की है.
दिल्ली पुलिस को सौंपा वॉइस नोट
हनी सिंह के मुताबिक, कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार ने उन्हें एक वॉइस नोट भेजा है. इसमें सिद्दू मूसेवाला का हत्यारा गोल्डी बरार ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है. हनी सिंह ने वह वॉइस नोट दिल्ली पुलिस को दे दिया है. हनी सिंह की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम जांच में जुट गई है.
बहुत डरे हैं हनी सिंह
हनी सिंह ने बताया मैं अमेरिका में था तब मेरे मैनेजर को धमकी की कॉल आई. मुझे भी जान से मारने की धमकी दी गई. मैं पुलिस कमिश्नर से मिला हूं और मैंने अपनी शिकायत दी है. हनी सिंह ने कहा कि मेरे साथ यह पहली बार हुआ है. लोगों ने बहुत प्यार दिया है हमेशा और पहली बार धमकी मिली है. इसलिए बहुत डरा हुआ हूं, पूरा परिवार डरा हुआ है.
कौन है गोल्डी बरार
बता दें कि गैंगस्टर गोल्डी बरार पंजाबी गायक सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी है. फिलहाल वह फरार चल रहा है. खबरें आई थी कि वह कनाडा से गैंग संचालित कर रहा है. इससे पहले गोल्डी बरार ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी थी. उसने इसी साल मार्च में ईमेल भेजकर सलमान खान को धमकी दी थी. इसके बाद पुलिस ने सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी थी.


Click it and Unblock the Notifications