पत्नी की फिल्म में आमिर!
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी दूसरी पत्नी और निर्देशक किरण राव की आगामी फिल्म 'धोबी घाट' में मुख्य भूमिका निभाने जा रहे हैं।
आमिर ने अपने ब्लॉग में इस संबंध में टिप्पणी की है। उन्होंने लिखा है, "अब मैं इस बात से पर्दा उठा रहा हूं कि किरण की 'धोबी घाट' में मेरा किरदार सबसे महत्वपूर्ण है।"
'धोबी घाट' के जरिए ही किरण निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रही है। इससे पहले मीडिया में आमिर के किरदार को लेकर अफवाहें भी उड़ी थी।
आमिर ने कहा कि फिल्म में अपने किरदार के बारे में फिलहाल वह कुछ नहीं बताएंगे। उन्होंने कहा, "किरण नहीं चाहती हैं कि प्रदर्शन के पूर्व फिल्म के बारे में अधिक प्रचार हो। वह फिल्म के विभिन्न किरदारों को अभी मीडिया से अलग ही रखना चाहती हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











