दिसंबर तक बेटी की मां बनेंगी मनीषा कोइराला!

बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला जल्द ही लड़की को गोद लेना चाहती हैं।

By Shivani Verma

बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला जल्द ही लड़की को गोद लेना चाहती हैं। मनीषा के अनुसार इस दिसम्बर में उन्हें कैंसर से ठीक होने पर पूरे पांच वर्ष हो जाएंगे और यदि सब कुछ सही रहा तो वे एक लड़की गोद लेंगी।

i-m-planning-adopt-baby-girl-says-manisha-koirala

वो लड़की को गोद लेने की ज़िम्मेदारी लेकर उसके साथ अपनी जिंदगी के अनुभव साझा करना चाहती हैं। जीवन की पाठशाला में सीखे हुए पाठ उनकी गोद ली हुई बेटी के काम आएंगे।

ALERT: ब्लॉकबस्टर की तैयारी.. दंगल के बाद ये दोनों साथ करेंगे काम!

इस बारे में बात करते हुए मनीषा ने कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि सबकुछ अपनी जगह पर पहले की तरह सही हो जाए। मैं चाहूंगी कि यह बच्चा आए और यकीनन मैं अपनी जिंदगी का प्लान उसके इर्द-गिर्द करूं।

बहरहाल, आपको याद दिलाते चलें कि मनीषा बॉलीवुड में फिर से एंट्री करने जा रही हैं। इस बार वो संजय दत्त की बायोपिक में उनकी मां नरगिस का रोल निभाएंगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त का किरदार निभाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X